श्रद्धा और भक्ति भाव से मना गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाश पर्व
सोनभद्र, अगस्त 7 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा में सिखों के आठवें गुरु गुरु हरिकिशन साहिब का प्रकाश पर्व बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद वीर सिंह और दया सिंह ने गुरबाणी कीर्तन व भजन प्रस्तुत किए। वीर सिंह ने गुरु हरिकिशन साहिब के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवा, दया और मानव कल्याण के संदेशों का वर्णन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- बाल गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर अजीत सिंह, रविंदर सिंह, पृथ्वी पाल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.