आदित्यपुर, मार्च 28 -- गम्हरिया, संवाददाता। श्रद्धा और भक्ति के साथ क्षेत्र में रामनवमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी, प्रखंड परिसर, उषा मोड़, जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर, आदर्शनगर हनुमान मंदिर समेत क्षेत्र के मंदिरों एवं अखाड़ों में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। हनुमान जी के मंदिरों में झंडा और प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। संपूर्ण क्षेत्र बजरंगबली तथा जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा। क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भी शस्त्र पूजन के साथ परंपरागत विधि विधान से रामनवमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.