सिमडेगा, अप्रैल 12 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित आरसी मिशन चर्च परिसर में रविवार को उजला रविवार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मौके पर विशेष पवित्र मिस्सा पूजा की गई। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए। मौके पर 47 बच्चों ने परम प्रसाद ग्रहण किया। इसमें 11 बालक और 36 बालिकाएं शामिल थीं। पवित्र मिस्सा बलिदान का नेतृत्व मुख्य अनुष्ठाता फादर राजेश केरकेट्टा ने किया। उनके साथ सहायक पल्ली पुरोहित फादर रफायल केरकेट्टा, फादर क्लेमेंट लकड़ा, फादर अल्बिनुस केरकेट्टा, फादर जॉन डांग, फादर देवनीस डांग और फादर विनोद होरो ने सामूहिक ख्रीस्तयाग चढ़ाया। मुख्य अनुष्ठाता फादर राजेश केरकेट्टा ने कहा कि दिव्य करुणा का रविवार हमें यह याद दिलाता है कि प्रभु यीशु स्वयं करुणा के जीवित स्वरूप हैं। पुनरुत्थान के बाद उन्होंने अपने ...