जहानाबाद, अप्रैल 2 -- अरवल, निज संवाददाता। वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती की जयंती गुरुवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल का जीवन संघर्ष , त्याग और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। लोक मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म चैत्र पूर्णिमा के दिन पटना ज़िला के मोकामा के पास घिरौनी टोला अंजनी गांव में हुआ था। मोकामा के पास चाराडीह को बाबा चौहरमल की कर्म भूमि और तीर्थ स्थल माना जाता है। जहां उनके सम्मान में बिहार सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय महोत्सव मेला का आयोजन किया जाता है। जयंती समारोह सह राष्ट्रीय महोत्सव मेला में बिहार के साथ - साथ देश भर के श्रद्धालु प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.