श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक दिवस
गिरडीह, अगस्त 21 -- पीरटांड़। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक दिवस गुरुवार को श्वेतांबर जैन समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सम्मेदशिखरजी पारसनाथ पर्वत पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला। भगवान पार्श्वनाथ के जयघोष, पूजा-पाठ और भक्ति गीतों से पर्वत का वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्वेतांबर जैन समाज सावन सुदि अष्टमी तिथि को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक मनाता है। इसको लेकर बुधवार रात पारसनाथ पर्वत स्थित जलमंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालु देर रात तक आराधना में लीन रहे। गुरुवार सुबह जलमंदिर से श्रीजी की प्रतिमा को विधिवत अनुष्ठान के साथ निकाला गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सम्मेद शिखर जी विवाद: पर्यटकों की आमद के बीच धार्मिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.