श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया बाबा तुकाराम का महानिर्वाण दिवस
गाजीपुर, अगस्त 2 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अघोर सेवा मंडल द्वारा संचालित गिरनार आश्रम में रविवार को अवधूत संत बाबा तुकाराम का महानिर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साधु ओम राम ने बाबा तुकाराम की समाधि, मंदिर तथा आश्रम के संस्थापक अवधूत बाबा शावक राम की समाधि पर विधि-विधान से पूजन और पुष्पांजलि अर्पित कर की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने समाधि पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया तथा साधु-संतों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं ने बाबा तुकाराम के सेवा, त्याग, मानवता और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने भी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.