भागलपुर, सितम्बर 26 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह एवं जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था। लोगों ने स्नान आदि कर विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने अनंत सूत्र को अपने बांह पर धारण किया।पर्व को लेकर गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Katihar News: अनंत चतुर्दशी पर गूंजा भगवान अनंत का जयघोष यह भी पढ़ें- Ghumla News: अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की अनंत देव की पूजा यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जिलेभर में धूमधाम से की गयी अनंत पूजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...