रिषिकेष, मई 16 -- नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनि जयंती श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाई गई। श्रद्धलुओं ने शनि मंदिरों में पहुंचकर भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शनिवार को ऋषिकेश रोड स्थित श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला, प्रेम नगर बाजार, शक्ति भवन मंदिर देहरादून रोड सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। शनि जयंती पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल श्री मनोकामना सिद्ध पीठ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शनिदेव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की तथा श्रद्धालुओं से संवाद किया। यह भी पढ़ें- शनि जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन...