श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई गायत्री जयंती
बलरामपुर, जून 24 -- पचपेड़वा, संवाददाता। गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के प्रांगण में गायत्री जयंती श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिला मंडल की बहनों व उपस्थित परिजनों ने यज्ञशाला में मां गायत्री व भगवान महाकाल को महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां समर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि के साथ लोकमंगल की प्रार्थना की। गायत्री जयंती समारोह के दौरान आनंद जायसवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक विधि-विधान से मां गायत्री की विशेष पूजा-अर्चना व यज्ञीय कर्मकांड संपन्न कराया। सभी धार्मिक अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक रामकुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में गुरुदेव के वाहन चालक रहे गायत्री परिवार पचपेड़वा के वरिष्ठ श्रद्धेय भवानी प्रसाद जोगी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.