श्रद्धा और भक्ति के साथ गरसुल्ला मंडा सम्पन्न
रामगढ़, जून 15 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। गरसुल्ला में मंडा पर्व आस्था और भक्ति के संपन्न हो गया। रविवार की रात भव्य आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण गवाह बने। गरसुल्ला शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को पारंपरिक आस्था, संस्कृति और लोक परंपरा का प्रतीक मंडा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मेला का उद्घाटन झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बरका-सयाल क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया, झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, संजय करमाली ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मंडा पूजा के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, अच्छी फसल, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द्र की कामना की गई। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर इस धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए। पूजा के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.