कन्नौज, जून 27 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बौद्धनगर में वर्षों की श्रद्धा, जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों का सपना शनिवार को साकार हो गया। पानी की टंकी के पीछे नव निर्मित नीलकंठ शिव धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच भगवान शिव, शिव परिवार, नंदी तथा दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया। दुर्गानगर, बौद्धनगर और जवाहरनगर क्षेत्र में लंबे समय से मंदिर निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य को लेकर सुरजीत तोमर ने अपने शिक्षकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण की पहल की। धीरे-धीरे क्षेत्रवासियों के सहयोग से नीलकंठ शिव धाम का भव्य स्वरूप तैयार हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के त...