बिजनौर, मार्च 3 -- शेरकोट। होली पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न मोहल्लों सहित ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ किया गया। नगर के निर्धारित 23 स्थानों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के 29 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जबकि गांव नसीरदीवाला, परमावाला तथा महमदाबाद में सोमवार को होलिका दहन नहीं किया गया। चन्द्र ग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले ही सोमवार को शुभ मुहूर्त में पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई। मंत्रोच्चार और जयघोष के साथ जैसे ही होलिका दहन हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों की भीड़ एकत्र रही। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.