छपरा, अप्रैल 19 -- 6 मांझी के खानपुर गांव स्थित मां जगदंबा मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा-अर्चना में शामिल श्रद्धालु दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित मां जगदंबा मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में यजमान के रूप में नरेंद्र तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर गूंजा धर्म व पराक्रम का संदेश इस अवसर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.