एटा, जनवरी 23 -- जिले में शुक्रवार को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव बसंत पंचमी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ऋतुराज बसंत के आगमन के साथ ही सभी ओर उल्लास का वातावरण दिखाई दिया। जिले के मंदिरों से लेकर शिक्षण संस्थानों और घरों में मां शारदे की विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान आयोजित किए गए। बसंत पंचमी के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को पीले पुष्प, पीला चंदन और केसरिया हलवे का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सभी प्राथमिक और परिषदीय विद्यालयों, निजी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन धूमधाम से किया गया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंड़ारे और प्रसाद वितरण के साथ सरस्वती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.