कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। श्री नित्यानंद त्रयोदशी महामहोत्सव शनिवार को इस्कॉन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह महोत्सव भगवान श्री नित्यानंद प्रभु जो भगवान श्रीकृष्ण के नित्य पार्षद हैं, उनके पावन आविर्भाव दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में भक्ति, कीर्तन और दर्शन का लाभ प्राप्त किया। मंगला आरती के बाद सुबह श्री श्री राधा-कृष्ण एवं श्री श्री निताई गौर के भव्य शृंगार दर्शन किए गए। विशेष सत्संग में बलदेव प्रभु ने भगवान श्री नित्यानंद प्रभु की दिव्य महिमा का वर्णन किया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण महाभिषेक रहा, जिसमें भगवान का दूध, दही, घी, शहद और फलों के रसों से अभिषेक किया गया। पंचगव्य एवं औषधियों से भव्य महाभिषेक कराया गया। मंदिर परिसर नित्यानंद गौरांग के जयकारों से गूंज उठा। फिर महाप्रसाद का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.