बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। ​'खालसा मेरो रूप है खास, खालसे महि हौं करौं निवास।' स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा, नई बस्ती, रेलवे रोड में खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) का पावन पर्व बड़े ही प्रेम, सत्कार और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा गुरुद्वारा परिसर 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयघोष से गुंजायमान रहा। नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में ​कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में हजूरी रागी जत्थों द्वारा किया गया। भाई अमरजीत सिंह, भाई करमजीत सिंह और भाई रविंद्र सिंह के जत्थों ने रसभिना कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके उपरांत स्त्री सत्संग सभा द्वारा भी गुरबाणी का पाठ किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी और कीर्तन से किया निहाल-- फोटो ​बैसाखी के इस विशेष दीवान में बिजन...