अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- टांडा, संवाददाता। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा टांडा के तत्वावधान में सिख पंथ के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में मनाया जा रहा है। शनिवार को नगर में कीर्तन एवं अखंड पाठ आरंभ के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ, जिससे नगर में आध्यात्मिक उल्लास का संचार हो गया। अखंड पाठ साहिब का समापन सोमवार को विधिवत रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित होगा। लंगर सेवा के माध्यम से गुरु साहिब की समानता, सेवा और भाईचारे की महान परंपरा को जीवंत किया जाएगा। गुरुद्वारा सभा के प्रधान सरदार त्रिलोक सिंह एवं सचिव अंशु बग्गा ने बताया कि मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शोभा यात्रा का विशेष आकर्षण विश्व रिकॉर्ड धारक सिख मार्शल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.