श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व
सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में खालसा जन्म उत्सव बैसाखी पर्व श्रद्धा, उत्साह और ऐतिहासिक स्मृतियों के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। भाई सूरजन सिंह व दया सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात वाराणसी से आए भाई रकम सिंह व उनके साथियों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वक्ताओं ने बैसाखी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व केवल फसल कटाई की खुशी का प्रतीक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन इस दिन किसान नई फसल घर आने पर ईश्वर का धन्यवाद देते हैं। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.