प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- टोउंगा स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। छात्रों ने गौतम बुद्ध की शिक्षाओं और उनके द्वारा बताए गए मार्ग का विभिन्न रचनात्मक तरीकों से प्रदर्शन किया। दीप प्रज्ज्वलन कर निदेशक रंजन सिंह शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज पवित्र स्मृति का दिन है। हमें भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने तन शुद्ध है, मन बुद्ध है और मन बुद्धम शरणम् बोले पर गीत एवं नाट्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। महात्मा बुद्ध की वेशभूषा में छात्र उमंग यादव ने अहिंसा का संदेश दिया। समृद्धि, तान्या, शगुन, अपूर्वा, नंदिनी, आराध्या, सुरभि, वंशिका, समीक्षा, विद्यांशी आदि ने समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2026 wishes: प्रेम धारा बनके बहो, सच का स...