देहरादून, मई 10 -- देहरादून। गुरुदेव श्रीकानजी स्वामी की 137वीं जन्म जयंती पर धार्मिक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई जिसने ने सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। रविवार को गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन स्वाध्याय भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिनेंद्र पूजन के साथ हुआ। इसके बाद सभी भक्तजनों ने गुरुदेव श्री कानजी स्वामी के प्रवचन टेप के माध्यम से सुने। प्रवचन के बाद भक्तजनों के मन में उठ रहे सवालों के जवाब देकर उनकी जीज्ञासा शांत की गई। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने गुरुदेव वंदना नाटक और कव्वाली पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सुभाष जैन, महेश जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन, अजय जैन, अनिल जैन, वीणा जैन, कविता जैन, बबिता जैन, वंदना जैन, प्रीति जैन, दीपशिखा जैन, संध्या जैन और अनुभा जैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...