बागपत, अगस्त 8 -- बागपत। सावन मास के पवित्र अवसर पर कांवड़ यात्रा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बागपत जनपद के तीनों रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों माहौल किसी त्योहार जैसा है। चारों ओर भगवा रंग के वस्त्र पहने, 'बोल बम' के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये नजर आ रहे हैं। श्रद्धा के बीच आम लोगों के लिए यात्रा करना बड़ी चुनौती बन गया है। रेलवे स्टेशन पर हाल यह है कि ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही। काफी संख्या में भोले ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। हालात इस कदर बने हुए है कि महिला और दिव्यांग कोच में भी शिवभक्त और अन्य मुसाफिर यात्रा करने को मजबूर बने हुए है। कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब हरिद्वार में उमड़ रहा है। कांवड़ लेने के लिए स्थानीय शिवभक्त हरिद्वार जाने लगे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक हर-हर महादेव के जयक...