श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनायी गई गुरु पूर्णिमा
लोहरदगा, जुलाई 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।गायत्री शक्तिपीठ, लोहरदगा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। युग निर्माण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान 24 गायत्री मंत्रों की आहुतियों के साथ परम पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रखर प्रज्ञा मंत्र "ॐ प्रखर प्रज्ञायै विद्महे, महाकालाय धीमहि, तन्नो श्रीरामः प्रचोदयात्" की विशेष आहुतियां अर्पित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में सहभागिता कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को 18 सत्संकल्पों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंच कुडीय गायत्री यज्ञ हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा का संकल्प दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.