श्रद्धा एवं सम्मान के साथ रालोद ने मनाई महात्मा गांधी एवं शास्त्री की जयंती
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर आजीवन देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश के उत्थान, स्वाभिमान और विकास के लिए जो त्याग एवं बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.