बांका, जनवरी 24 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ लोगों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के अलावा अनेक जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार की सुबह से ही छात्रों बच्चों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। पंडित द्वारा प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करने के बाद लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। शहर के एसडी पब्लिक स्कूल, साईं मिशन स्कूल, एबी एसेंट स्कूल समेत अन्य स्कूलों, कोचिंग संस्थानों आदि के अलावा सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में पूजा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया है। सभी जगहों पर पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...