श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुई कलश यात्रा
हरदोई, मई 24 -- हरदोई। पुरुषोत्तम मासी श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ अवसर पर श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य यजमान डॉ. कीर्ति सिंह द्वारा विधि-विधानपूर्वक कलश पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं मातृशक्तियों के साथ कलश यात्रा श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर,से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुँची, जहाँ कलशों का पारायण एवं पूजन सम्पन्न कराया गया। श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्तियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.