बरेली, फरवरी 23 -- राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में मासिक राम भोग उत्सव रविवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। भजन संध्या में संकीर्तन और जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। कथावाचक व संकीर्तनकार पं. गोपाल कृष्ण मिश्रा ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यजमान अश्वनी अरोरा व सुनील गुप्ता ने विधिवत आरती कराई। आरती के बाद राम भोग प्रसाद वितरित हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद ग्रोवर, विजय गुप्ता, विजय बंसल, अश्वनी अरोरा, सुनील गुप्ता, मनोहर धीरवानी, संजीव गुलाटी, कांता अरोरा, मीना कथुरिया, सीमा गुलाटी, मंजू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.