सहारनपुर, अप्रैल 13 -- देवबंद, संवाददाता। खालसा पंथ के साजना दिवस वैसाखी के उत्सव के उपलक्ष्य में निशान साहिब के चोले गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ हो गए। 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में प्रात: काल परमजीत सिंह व गुरजंट सिंह परिवार की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ हुए। इस दौरान श्याम लाल भारती परिवार की ओर से राजपाल सिंह व संगत ने निशान साहिब के चोले की सेवा की। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 14 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार का आयोजन कर बैसाखी का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान श्याम लाल भारती, अमित भारती, ज्ञानी गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिं...