पूर्णिया, अप्रैल 30 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को भवानीपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। जयंती को लेकर महर्षि मेंही आश्रम भवानीपुर सहित पूरे क्षेत्र में भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महर्षि मेंही आश्रम भवानीपुर के संत ब्रह्मचारी संजय बाबा ने बताया कि जयंती के अवसर पर अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद प्रातःकालीन सत्संग और महर्षि जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अगले चरण में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती आज वहीं संध्या समय अपराह्न कालीन स...