श्रद्धालु से बैग और मोबाइल छीनने का आरोपी पकड़ा
मथुरा, जून 10 -- कोतवाली पुलिस ने छिनैती के आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार की देर रात को गिरफ़्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल और गांजा बरामद किया है। बुधवार को जेल भेजने की कार्यवाही की। शंकर पुत्र दुर्जन लाल निवासी 101, ब्रह्मनगर, औरैया तीन अप्रैल को वृंदावन की परिक्रमा लगा रहा था। बरसात आ जाने के कारण वह अटल्ला चुंगी के पास एक आश्रम के गेट के नीचे बैठ गया। उसी समय दो अंजान लड़के भी उसके पास आकर बैठ गये। बरसात कम होते ही एक लड़का उसके हाथ से मोबाइल को छीनकर भागने लगा। लड़के को पकड़ने के चक्कर में बैग वहीं रह गया, जिसे दूसरा लड़का लेकर रफूचक्कर हो गया। बैग में पांच हजार रुपये और कपड़े आदि सामान था।घटना के बाद पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार की देर रात को पुलिस ने घटना में वांछित अभियुक्त केसर देव उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.