गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहीं। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालु लाइन में लगकर माता का दर्शन किए। माता को नारियल, चुनरी व अन्य प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर जय मां शीतला और जय मां मसानी के जयकारों से गूंजता रहा। शाम 6.30 बजे आरती के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मंदिर में बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.