उरई, मई 7 -- जालौन। संवाददाता ग्राम महिया खास के रामजानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला सहित अन्य प्रसंगों का श्रवण कर भावविभोर हो उठे।कथा व्यास पंडित सर्वेश दीक्षित महाराज ने गोवर्धन पर्वत लीला की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण किया था। उन्होंने बताया कि उस समय इंद्र देव ने घमंड में आकर ब्रजवासियों पर मूसलाधार वर्षा कराई थी, जिससे जन-जीवन संकट में पड़ गया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने समस्त ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाकर उन्हें उसके नीचे आश्रय दिया। यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन आनंदित हुए श्रद्धालु यह लीला हमें सिखाती है कि भगवान अपने भक्तों क...