फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, सरसमल। राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भगवान कृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो गए। काशी से पधारे आचार्य सर्वेश पांडे ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन हमें माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। कथा में कंस वध, वासुदेव-देवकी की मुक्ति, संदीपनि आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भी वर्णन किया गया। आचार्य ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भागवत कथा का श्रवण विशेष पुण्यदायी होता है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- श्रद्धालु भगवान कृष्ण की लीलाओं से भावविभोर हुए सोमवार को यज्ञ और भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। यह भी पढ़ें- वृंदावन लीलाओ...