शाहजहांपुर, मार्च 16 -- शाहजहांपुर। एक श्रद्धालु ने सिलेंडर उपलब्ध कराया तो परी आपकी रसोई सोमवार को एक दिन के लिए शुरू हुई। मेडिल कॉलेज में स्थित रसोई में खाना बना। हालांकि हनुमत धाम वाली रसोई अब भी बंद है। प्रशासन ने सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन अब तक कोई आपूर्ति नहीं हो सकी है। संचालक विनय अग्रवाल ने बताया कि एक हफ्ते से गरीबों को महज दस रुपये में मिलने वाला भरपेट भोजन बंद है। दोनों केंद्रों से रोजाना लगभग एक हजार से अधिक लोग खाना खाते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.