देवघर, मार्च 14 -- देवघर। नगर के बमबम बाबा पथ के पास शनिवार शाम एक श्रद्धालु की मोबाइल छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गए। उत्तर प्रदेश के गाया निवासी पीड़ित श्रद्धालु प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि अपने मोबाइल से फोन कर रहे थे और गाड़ी वहीं खड़ी थी। उसी दौरान अचानक अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय आसपास कई अन्य श्रद्धालु भी मौजूद थे, लेकिन कोई उसे तुरंत रोक नहीं पाया। प्रफुल्ल मोबाइल के साथ संबंधित कागजात नहीं होने के कारण नगर थाना में शिकायत दर्ज नहीं करा पाए और बिना आवेदन दिए लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.