कौशाम्बी, मई 27 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम निवासी कृष्ण दत्त ओझा पुत्र लक्ष्मी नारायण बुधवार शाम बाइक लेकर धाम क्षेत्र स्थित नागा बाबा आश्रम गए थे। बाइक आश्रम के बाहर खड़ी कर वह भीतर पूजन करने चले गए। इस दौरान कुबरी घाट निवासी एक युवक ने उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन स्वामी कृष्ण दत्त ने विरोध किया तो आरोपी फावड़ा लेकर उनके साथ अन्य लोगों को दौड़ाने लगा, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बाइक काफी हद तक जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की मनोदशा ठीक नहीं है। यह भी पढ़ें- कचहरी गेट से दो बाइक की चोरी पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...