मथुरा, मार्च 2 -- होली के मौके पर गिरिराज परिक्रमा लगाने आए श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और जबरन गुलाल फैंक हुड़दंग करना आठ युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर चालान किया। रविवार को परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु दर्शन और परिक्रमा के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि तभी कुछ युवक महिला व अन्य श्रद्धालुओं पर जबरन गुलाल फैंकते हुए शोर-शराबा करने लगे। सूचना पर गोवर्धन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवकों में मुकेश, अर्जुन निवासीगण महरौली, जितेन्द्र कुमार निवासी बस्तीपुर, मनकापुर, गोण्डा, सत्यवीर निवासी सिंगरावली, हलेना, भरतपुर, सौरव नायक निवासी गुलाबपुर, अहरवा कटरा, औरेया, उदय सिंह निवासी नगर गुर्जर, आरसी, थाना नगर, डीग, ओसामा निवासी सुकेती, नगर, डीग तथ...