देवघर, सितम्बर 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-दुमका फोरलेन पर दुमका जिलांतर्गत तालझारी थाना के नारगंजो हाथी पुल के पास गुरुवार को सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए है। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित पिकअप वैन ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु व एक सरैयाहाट निवासी यात्री ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल देवघर में दम तोड़ दिया। वहीं घायलों में भागलपुर जिलांतर्गत नाथनगर निवासी सच्चिदानंद मंडल, अमरी बिष्णपुर निवासी पिंकी देवी, गिया देवी, अजय कुमार, नीतीश कुमार शामिल है। सबों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार श्रद्धाल...