श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में पलटी, दो महिलाएं गंभीर घायल
इटावा औरैया, मार्च 25 -- भरेह थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाकासदा के ढलान पर बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 20 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। कानपुर देहात के थाना अमराहट गांव सेवरा निवासी प्रतीक कुमार केवट अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ भरेह क्षेत्र के पथर्रा गांव स्थित मसान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। पूजा के बाद सभी लोग पिकअप से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकासदा ढलान पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय केशकली व 45 वर्शीय सीमा केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.