मैनपुरी, मार्च 24 -- भोगांव। कस्बा स्थित ग्राम परतापुर के निकट मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से गंभीर घायल दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, चालक मौके से फरार हो गया है। थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम सराय मद्दू के ग्रामीण मंगलवार को माता शीतला देवी के दर्शन कर झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु नीचे दब गए। इस हादसे में नीरज चौहान पत्नी वीर सिंह, अंजना चौहान पत्नी जगज...