वाराणसी, मार्च 28 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। लालपुर (मिर्जामुराद) गांव के समीप शुक्रवार दोपहर रांची (झारखंड) के श्रद्धालुओं से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि काफी संख्या में लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी कपसेठी में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं।रांची के बेंदी (लातेहार) गांव के मजदूर परिवार के लोग अर्जुनपुर (कपसेठी) में एक एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। ट्रैक्टर-ट्राली से मिर्जापुर के अदलपुरा स्थित मां शीतला धाम दर्शन करने गए थे। शुक्रवार को दर्शन कर लौटते समय लालपुर से तक्खू की बाउली जाने वाले मार्ग पर एक तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली समेत करीब 10 फुट गड्ढे में पलट गया। इसमें 23 वर्षीय रिंकू लोहारा की मौत हो गई, जबकि चालक वीरेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.