समस्तीपुर, जून 18 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित जितवारपुर कोठी के समीप बुधवार को गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ऑटो दो बाइक से भी टकरा गया। दुर्घटना में ऑटो चालक समेत महिला, पुरुष और बच्चे सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार किसी भी घायल की स्थिति गंभीर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में सवार सभी श्रद्धालु सिमरिया से गंगा स्नान कर मालीनगर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, एक दर्जन घायल इसी दौरान जितवारपुर कोठी के पास तेज रफ्तार ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, असंतुलित होकर पलट गया। हा...