श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, बरेली के श्रद्धालु की मौत, कई लोग घायल
मथुरा, जुलाई 26 -- मथुरा-गोवर्धन रोड पर शनिवार को गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बरेली निवासी डालचंद (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बरेली से करीब एक दर्जन श्रद्धालु गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धि विनायक महाविद्यालय के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टैंपो से निकाला गया लेकिन तब तक डालचंद की मौत हो चुकी थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.