श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ मां पूर्णागिरि क्षेत्र
चम्पावत, मार्च 16 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि क्षेत्र श्रद्धालुओं की आमद से गुलजार है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। मां पूर्णागिरि के बाद श्रद्धालु नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। टनकपुर के मां पूर्णागिरि मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है। सोमवार को भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दरबार में शीश नवाया। मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी ने बताया कि रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.