श्रद्धालुओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप
गंगापार, मई 15 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के गोठी बेलसारा स्थित श्री हरी धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता, मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने के आरोपों से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भक्तों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार श्री हरि विष्णु दरबार, सनातन सेवा ट्रस्ट एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरी के संरक्षण में संचालित है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्तों का आरोप है कि मंदिर परिसर के समीप रहने वाला एक व्यक्ति आए दिन श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.