श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ संत संघ को भावभीनी विदाई दी
हापुड़, जून 3 -- दिगंबर जैन संत परंपरा के प्रतिष्ठित संत श्री 108 विमर्श सागर महामुनिराज ससंघ का रविवार शाम जैन संत भवन एवं जैन लोक से दिल्ली की ओर मंगल विहार संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे और श्रद्धा-भक्ति के साथ संत संघ को भावभीनी विदाई दी।मंगलवार की सुबह महामुनिराज ससंघ श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कसेरठ बाजार पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात जैन लोक में प्रतिदिन की भांति विधि-विधानपूर्वक आहार चर्या संपन्न हुई। आहार चर्या के दौरान जैन संत भवन के बाहर धोती-दुपट्टा धारण किए सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा संत संघ से विनम्र निवेदन और आहार ग्रहण कराने का दृश्य अत्यंत श्रद्धामय एवं मनमोहक रहा। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.