चम्पावत, अप्रैल 13 -- मृदुल, टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं ने लाइन लग कर दर्शन किए। सुरक्षा को देखते हुए जगह-जगह पर बैरिकेटिंग की गई। टनकपुर के मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। देर रात तक हजारों श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। थकान के बावजूद श्रद्धालु जोश से भरे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने काली मंदिर और मुख्य मंदिर बैरिकेटिंग की। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...