गंगापार, जनवरी 23 -- माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी पर श्रृंग्वेरपुर धाम, गऊघाट, रामचौरा, विद्यार्थी घाट और कौरेश्वर-कुरेसर गंगा तट समेत अन्य गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से लेकर शाम तक महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष से सभी गंगा तट भक्तिमय रहे। गंगा मइया का दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने मां शांता देवी की अर्चना की। पुरोहितों को यथासंभव दान देने के बाद श्रद्धालु अपने घर लौट गए। गंगा घाटों के साथ-साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात रहा। कुरेसर कौरेश्वर गंगा तट स्थित प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग मंदिर, हनुमान मंदिर तथा श्रृंग्वेरपुर धाम में मां शांता देवी, ऋषि श्रृंगी और शनिदेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए शुक्रवार शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.