सहारनपुर, अप्रैल 3 -- श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले के दूसरे दिन गुरुवार को भी मां भगवती की पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, नारियल आदि अर्पण कर मन्नत मांगी। बृहस्पतिवार को चैत्र मास की पूर्णिमा पर भी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से शाम तक भक्तों की कतारे लगी रही। पूजा अर्चना उपरांत मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारों में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। घंटे घडिय़ालों से मंदिर परिसर दिनभर गूंजायमान रहा। मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंड़ित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगत है मां भगवती उसकी सभी मुराद पूरी करती है। वहीं, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के उपरांत मेले का आनंद भी उठाया। मेला चेयरमैन विपिन त्यागी ने बताया कि मेले की धार्मिक भव्यता का विशेष ध्यान दिया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.