गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर (बारा)। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन यानी रविवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्मांडा का दर्शन पूजन शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम में किया। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भोर से ही भक्तों का जत्था पहुंचना शुरू हो गया। मां कामाख्या के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का क्रम जो शुरू हुआ शाम तक चलता रहा। भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा आशीर्वाद लिया। दर्शन के लिए महिलाओं की अलग तथा पुरुषों की अलग लाइन लगाई गई थी। मां कामाख्या के दर्शन के उपरांत भक्त मंदिर स्थित भैरव मंदिर, राम जानकी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर भी लोगों ने विधिवत दर्शन पूजन किया। वही निजी वाहन से आने वाले भक्तों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.