पाकुड़, अप्रैल 3 -- हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरूवार की संध्या श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान जी को लाल सिंदूर, लाल फूल, तुलसी दल, चोला और चमेली तेल अर्पित कर लड्डू, बूंदी, खीर का भोग लगाकर पूजा अर्चना की। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम हनुमान-जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हनुमान जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की पूजा बाबा भारतेंदु त्रिवेदी एवं सागर मिश्रा ने करवाया तथा हनुमान जी की महाआरती की गई,हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया साथ ही हजारों भक्तों ने बाबा बजरंगबली का आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद ग्रहण किया। मोनी व्यासजी एवं उनकी टीम नाल वादक दशरथ सिंह दिवाना, मो.* शब्बीर हुसैन, तपन पासवान, गौरीशंकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.